Please wait

राज्य के बाहर भी डकैतों को पकड़ा, बंगाल पुलिस पर गर्व: एडीजी लॉ & आर्डर मनोज वर्मा

उन्होंने कहा कि बहुत सारे सीक्रेट कामों पर फोकस किया जा रहा है। इसे हम लोग सार्वजनिक नहीं कर सकते लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि पुलिस बहुत ही मुस्तैदी और सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है।

16 Jul 2024

राज्य के बाहर भी डकैतों को पकड़ा, बंगाल पुलिस पर गर्व: एडीजी लॉ & आर्डर मनोज वर्मा

राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मनोज वर्मा ने कहा है कि पिछले दिनों राज्य में जो भी डकैतियां हुई है उनके सभी डकैतों को हम लोगों ने बहुत ही सतर्कता के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार करने के लिए हमारी टीम प्रदेश के बाहर भी गई और वहां डकैतों को गिरफ्तार कर यहां लेकर आई। मनोज वर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बहुत सारे ऐसे मामले आए हैं जहां डकैती के पहले ही हम लोगों ने डकैती की योजना बना रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। और तो और कई जगह ऑन स्पॉट भी डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। यह पुलिस के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे सीक्रेट कामों पर फोकस किया जा रहा है। इसे हम लोग सार्वजनिक नहीं कर सकते लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि पुलिस बहुत ही मुस्तैदी और सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News